April 29, 2024

हरियाणा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों पर आज फाइनल मुहर लगेगी। दिल्ली में होने वाले केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मीटिंग में 9 नामों पर चर्चा के बाद लिस्ट जारी की जाएगी।

इससे पहले हुई हरियाणा कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग में बनाए गए पैनल में एक-एक नाम पर सहमति बन चुकी है।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा चुनाव नहीं लड़ेंगे, वह अपने बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा की रोहतक सीट के साथ अन्य सीटों के प्रचार पर फोकस करेंगे।

इसकी पुष्टि हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने खुद की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि 2 सीटों पर पार्टी महिला उम्मीदवार उतार रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा का लोकसभा चुनाव लड़ना तय है। सैलजा को कांग्रेस के कुछ नेता अंबाला से चुनाव लड़वाना चाहते थे, मगर सैलजा ने सिरसा में रुचि दिखाई है।

माना जा रहा है कि सैलजा का सिरसा से टिकट लगभग तय है। पार्टी का दूसरा महिला चेहरा श्रुति चौधरी होंगी। उन्हें पार्टी भिवानी-महेंद्रगढ़ से टिकट देगी।

इससे पहले वह यहां से सांसद रह चुकी हैं। हालांकि भिवानी में महेंद्रगढ़ से विधायक राव दान सिंह की वजह से पेंच फंसा था।

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेतृत्व श्रुति को टिकट देने के पक्ष में था, लेकिन हुड्डा गुट ने यहां राव दान सिंह को लेकर अड़ा था, लेकिन बाद में श्रुति के नाम पर सहमति बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *