May 12, 2024

नगर निगम के सभी वार्डों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का नया टेंडर 25.95 करोड़ रुपये में होगा।  नगर निगम को इसके लिए शहरी एवं स्थानीय निकाय निदेशालय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के नए टेंडर के लिए नगर निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार एक से 22 तक के सभी वार्डों का संयुक्त टेंडर लगेगा।

टेंडर लेने वाली एजेंसी या ठेकेदार 28 मार्च तक आवेदन कर सकता है। 29 मार्च को टेंडर खोला जाएगा। टेंडर होने से नगर निगम के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी। टेंडर लगने वाली एजेंसी को घर-घर से सूखा व गीला अलग अलग करके एकत्रित करना होगा। इसके बाद उसका निपटान करना होगा।

नगर निगम उप निगम आयुक्त अशोक कुमार ने बताया कि मेयर मदन चौहान व निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशों पर शहर को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम प्रयासरत है।  नगर निगम के कुल 22 वार्ड हैं। पहले इन 22 वार्डों को दो जोन में बांट कर डोर-टू-डोर कचरा उठान व निस्तारण का कार्य किया जा रहा था। जिसका टेंडर  क्लासिक मैनपावर एंड कंस्ट्रक्शन सर्विसेस को दिया हुआ था। लेकिन संतोषजनक कार्य न होने पर कुछ दिनों पहले इस टेंडर रद कर दिया गया था। इस दौरान नए टेंडर की प्रशासनिक मंजूरी के लिए नगर निगम द्वारा शहरी स्थानीय निकाय विभाग (यूएलबी) को प्रपोजल भेजे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *