May 10, 2024

भारतीय जनता पार्टी का परिवार लगातर बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों से प्रभावित होकर जननायक जनता पार्टी के प्रदेश सचिव रहे बलजीत टूर्ण रविवार को भाजपा में शामिल हो गए।

घरौंडा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सीएम मनोहर लाल ने उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाई। पुष्पगुच्छ भेंट कर व भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। जजपा से पहले बलजीत टूर्ण इनेलो के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे। वह पानीपत से इनेलो के युवा प्रधान भी रहे।

इनेलो के हलका असंध प्रधान के तौर पर भी उन्होंने कार्य किया। बाद में वह जजपा में शामिल हो गए। इन दिनों बलजीत टूर्ण का नाम बतौर करनाल लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर चर्चा में था।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हर अच्छे व्यक्ति का भाजपा में स्वागत है। जनसेवा का लक्ष्य रखने वाले नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि सब समझ चुके हैं भाजपा के शासन में ही सबका भला हो सकता है।

बलजीत टूर्ण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश प्रदेश में विकास कार्यों की गंगा बहाने का काम किया है। आज विश्वभर में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की पहचान बनाई है।

भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर वह इस पार्टी में शामिल हुए हैं। पीएम मोदी के 400 पार के नारे को सफल बनाया जाएगा। करनाल के लोग मनोहर लाल को सबसे ज्यादा वोटों से जितवाकर लोकसभा भेजेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *