April 27, 2024

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में भाजपा के हर जिला कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।

कैथल में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व “इंडिया” गठबंधन से कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने किया और रोहतक में आप वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ में “मैं भी केजरीवाल” के पोस्टर लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहेब के संविधान को तोड़ने में लगी है। उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल पूरे देश के नेता थे। वे पूरे देश में बेहतर शिक्षा, बेहतर चिकित्सा, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और विकसित और शिक्षित भारत चाहते हैं।

कोर्ट के आदेशों की उल्लंघना करके अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार किया है। सारे नोटिस जब डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने स्टे कर दिए और उसके बाद एक नया नोटिस दिया।

इस नोटिस के अगेंस्ट भी अरविंद केजरीवाल हाइकोर्ट गए, हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार नहीं किया अरविंद केजरीवाल जी को चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए ईडी ने रातों रात गिरफ़्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि गिरफ़्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन किया, पुलिस की बर्बरता से करीब 150 लोग घायल हुए। नेताओं को राजनीतिक निशाना बनाया गया, मेरे ऊपर भी इन्होंने जानलेवा हमला किया शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन में लोगों के ऊपर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।

इस बर्बरता के विरोध में आज पूरे हरियाणा के हर जिले के अंदर प्रदर्शन किया गया। आज बीजेपी का लट्ठ तंत्र है,  इसको खत्म करके लोकतंत्र की बहाली के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा बीजेपी झूठे बयान दिलवा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डर ही अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से लगता है। उनको पता है बीजेपी के भ्रष्टाचार का खात्मा अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ही करेगी।

इसलिए अरविंद केजरीवाल और हमारे सारे ईमानदार नेताओं को फ़र्ज़ी केस में जेल में डाल रही है, 2 साल से गिरफ़्तारी कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा ये मुकदमा चार दिन भी कोर्ट में नहीं चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *