April 27, 2024

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में भाजपा के हर जिला कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा भाजपा ने रात के अंधेरे में कायरतापूर्ण तरीके से बिना किसी सुबूत के अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके जेल में डाला है। ये इतिहास में पहली बार है कि किसी सिटिंग मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करके जेल में बंद किया गया है जिसके खिलाफ एक पैसे का भी सुबूत भाजपा और किसी एजेंसी के पास नहीं है।

इसलिए भाजपा की इस साजिश का देश भर में विरोध हो रहा है और ईडी की कार्रवाई का। उसी सिलसिले आज प्रधानमंत्री आवास पर भी प्रदर्शन हो रहा है और हरियाणा में भी भाजपा ने जो करोड़ों रुपए लगाकर दफ्तर बनाए हैं वहां पर भी प्रदर्शन हो रहा है।

भाजपा ने कोयले की दलाली और शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्त से 60 करोड़ रुपए का चंदा लिया है। इसके अलावा भाजपा ने पाकिस्तानी कंपनियों से भी चंदा लिया है। भाजपा ने पता नहीं किस साजिश की एवज में ये चंदा लिया है।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में जिस तरीके से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सिर फोड़ा, हाथ पैर तोड़े ये केवल तानाशाह सरकार में ही हो सकता है। सारी एजेंसियां और पुलिस भाजपा के इशारे पर काम कर रही हैं और चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद भी चुनाव आयोग बैठे बैठे देख रहा है। इससे पता चलता है कि देश तानाशाही की तरफ जा रहा है। इसलिए लोग अब लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हो गए हैं। अबकी बार भाजपा का बोरिया बिस्तर बंधेंगे।

उन्होंने कहा कि एक भी एफआईआर में अरविंद केजरीवाल का नाम नहीं है। इसलिए अरविंद केजरीवाल को एक राजनीतिक साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है। यदि ईडी को गिरफ्तार करना ही है तो भाजपा ने जिस हेमंत बिस्वा शरमा के भ्रष्टाचार की पूरी बुकलेट निकाली थी और  जिस अजीत पंवार पर 70 हजार करोड़ रुपए का आरोप लगाया था उनको गिरफ्तार क्यों नहीं करती।

जिस मुख्य आरोपी का ईडी ने विरोध नहीं किया उसकी जमानत होने के बाद 60 करोड़ रुपए भाजपा के खाते में डल गए। जब दिन उस अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया उसके पांच दिन बाद पांच करोड़ रुपए भाजपा के खाते में डल गए।  ये सारी चीज़े बताती हैं और उस भ्रष्टाचार का पैसा सीधे भाजपा के पास आया है। लेकिन लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे बड़ी होती है, इस बार जनता इनको इनकी सही जगह दिखा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *