November 7, 2026
7 nov 5
  • मुंह-खुर और गलघोटू बीमारी को लेकर चलेगा अभियान, 18 करोड़ होंगे खर्च 

हरियाणा  ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा में पशुओं को मुंहखुर और गलघोटू बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के 55 लाख गाय-भैंसों को वैक्सीन लगाई जाएगी। पशुपालकों को यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क मिलेगी।

टीकाकरण की प्रक्रिया अगले 6 महीने तक चलेगी। पशुपालन विभाग के अनुसार, एक पशु को वैक्सीन लगाने पर करीब 34 रुपए खर्च आएगा। इस हिसाब से सरकार को अभियान पर करीब 17 से 18 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे।

हरियाणा में करीब 62 लाख गाय-भैंस हैं। इनमें 42 लाख भैंस और 20 लाख गाय शामिल हैं।

एक पशु के टीकाकरण पर 34 रुपए खर्च 

विभाग के महानिदेशक डॉ. प्रेम ने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं का नियमित टीकाकरण करवाएं, ताकि बीमारी के कारण पशुधन की जान न जाए। पशुओं में बीमारी का कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें।

गलघोटू होने पर 24 से 48 घंटे में जा सकती है जान

विभाग के अनुसार, गलघोटू बीमारी की कैजुअल्टी दर बहुत अधिक है। समय रहते बीमारी का पता नहीं चलने पर 24 से 48 घंटे के भीतर पशु की मौत हो सकती है। शुरुआती अवस्था में बीमारी का पता चलने पर इलाज से पशु के बचने की संभावना रहती है।

गलघोटू से संक्रमित पशु की मौत दम घुटने के कारण हो सकती है। इसलिए पशुपालकों को बीमारी के लक्षण दिखते ही बिना देरी किए पशु चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।