May 16, 2024
heavy rain in odisha

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने आज से 3 दिन के लिए बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने फरवरी महीने के जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके अनुसार इस बार बारिश ने फरवरी के पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

फरवरी में औसतन 33 MM बारिश होती है। लेकिन इस बार 57.2 MM बारिश हुई है। जो सामान्य से 73 फीसदी ज्यादा है। इससे पहले वर्ष 2013 में 85.8 MM बारिश हुई थी।

मौसम विभाग के अनुसार एक और दो मार्च को शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद तीन मार्च से तापमान में हल्की गिरावट आएगी।

3 मार्च को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 4 तारीख से फिर मौसम साफ हो जाएगा। 4 फरवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

फरवरी माह में इस बार सामान्य से 73% बारिश अधिक हुई है। इस बार 57.2 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि 2023 में फरवरी में यह शून्य थी। 2022 में 32.6 MM बारिश हुई थी, जो की 23% कम थी। 2021 में 13.3 एमएम बारिश हुई थी, जो की 60% कम थी।

इससे पहले 2013 में 85.8 MM बारिश रिकॉर्ड की गई थी। 5 फरवरी से हिमाचल प्रदेश में एक दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर भी चंडीगढ़ में देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *