May 5, 2024

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने पूर्व विधायक और INLD के नेता नफे सिंह राठी की मौत पर शोक प्रकट किया।

इस दौरान सदन में सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नफे सिंह राठी की हत्या को लेकर सदन में काम रोको प्रस्ताव लेकर आएगी।

सदन में कांग्रेस की ओर से नफे सिंह राठी की हत्या पर मांग की गई है कि हत्याकांड की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज या सीबीआई से कराई जाए। साथ ही आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इनेलो प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने इस हत्याकांड पर कड़ा ऐतराज जताया है। ऐसे में इस मामले पर सरकार से सदन में विपक्षी दल जवाब मांगेंगे।

बतौर वित्त मंत्री के नाते मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से शुक्रवार को रखे गए अगले वित्त वर्ष 2024-25 के बजट पर सदन में चर्चा शुरू होगी। इस दौरान चार बिल भी पेश किए जाएंगे।

कांग्रेस MLA रघुबीर कादियान ने नफे सिंह राठी के निधन पर शोक प्रस्ताव पढ़ते हुए कहा कि उनका जन्म एक गरीब किसान परिवार में हुआ।

राठी ने पहलवानी में देश और प्रदेश का नाम रोशन किया। वे 2 बार बहादुरगढ़ परिषद के चेयरमैन रहे। नफे सिंह राठी की हत्या एक राजनीतिक हत्या है।

हरियाणा बनने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। इस मसले के CBI या हाई कोर्ट से जांच की जाए। राठी ने सरकार से सुरक्षा भी मांगी थी। सदन में नफे राठी को 2 मिनिट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *