May 4, 2024
heavy rain in odisha

हरियाणा में आज से 2 दिन तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने सूबे में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अधिकांश जिलों में 26 से 27 फरवरी तक बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

बारिश और लगभग 30 किलोमीटर स्पीड से हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

इसके बाद 29 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके असर से बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव वर्तमान में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हो रहा है।

इससे दक्षिण पूर्वी नमी वाली हवाएं और बीच-बीच में दक्षिणी पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। विपरीत दिशाओं की हवाओं के मिलने से मौसम में बार-बार बदलाव और बादल-वाही देखने को मिल रही है।

हरियाणा में दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं। पहला और दूसरा 29 फरवरी को। आज एक्टिव हो रहे विक्षोभ का असर 27 फरवरी तक रहेगा।

इस विक्षोभ से प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में 26 व 27 फरवरी को बूंदाबांदी हो सकती है।

इसके बाद 29 फरवरी रात को एक नए मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश भर में 1 से 3 मार्च के दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसके बाद फिर से धुंध और ठंड बढ़ेगी।

हरियाणा में मौसम में आए इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर तापमान में देखने को मिल रहा है।

दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री से ज्यादा का फर्क देखने को मिल रहा है। सूबे में 24 घंटे के दौरान करनाल की रातें सबसे ठंडी रहीं। यहां का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रिकार्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *