May 18, 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि नैतिकता का सबसे बड़ा गुण संवेदनशीलता भी है इसीलिए हम सभी को समाज के अभावग्रस्त और पीडि़त लोगों के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए काम करना होगा ताकि हम स्वयं को एक आदर्श के रूप में स्थापित कर सकें।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल बुधवार को हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में  हिपा द्वारा प्रदेश के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के लिए आयोजित नैतिकता शिविर को  बतौर मुख्यातिथि  के तौर पर सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि  हिपा द्वारा आयोजित इस मिशन कर्मयोगी हरियाणा  अभियान के तहत अभी तक प्रदेश के करीब 2 लाख कर्मचारी लाभान्वित हो चुके हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिकारी और कर्मचारियों के दृष्टिकोण को सही दिशा में ले जाना है ताकि हरियाणा प्रदेश को भी विकास की सही दिशा में ले जाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी सोच और दृष्टिकोण को बदलकर ही नैतिकता के रास्ते पर चला जा सकता है। भ्रष्टाचार और अनैतिकता इसमें सबसे बड़ी रुकावट है। हमें स्वयं को अगर आदर्श के रूप में स्थापित करना है तो सोच और दृष्टिकोण बदलकर दूसरों को भी बदलना होगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से 2047 तक विकसित भारत की कल्पना की है, उन्होंने स्वयं से लेकर आमजन तक इस कल्पना को ले जाने का काम किया है। क्योंकि समाज में नैतिकता के आने से ही इसकी कल्पना को साकार किया जा सकता है।

उन्होंने मिशन कर्मयोगी अभियान के लिए हिपा की प्रशंसा करते हुए  कहा कि आगामी 31 मार्च तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस अभियान के तहत नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाएगा।

यही नहीं 2 साल में पुन इसका दूसरा चरण भी रखा जाएगा क्योंकि इससे शिद्दता और स्वच्छता आएगी और जब वातावरण में शुद्धता आती है तो वातावरण ठीक हो जाता है। इसी तरह हमें अपने विचारों को  भी ठीक करना है ताकि फील्ड में काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी भी शिद्त्ता और शुद्धता के साथ जनसेवा के लिए कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *