May 18, 2024

पुलिस लाईन ग्राउड अम्बाला शहर मे 75वां गणतंत्रता दिवस बडे ही हर्षोउल्लास व बडे ही धूमधाम से मनाया गया। परेड की टुकडियां ने राष्ट्रीय सैल्यूट के साथ तिरंगे को सलामी दी व मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर अपना संबोधन दिया।

गणतंत्रता दिवस मे भिन्न-भिन्न विभागो की झांकीयों ने भाग लिया जिसमे अम्बाला पुलिस द्वारा भी तीन नये अपराधिक कानूनो को जन-जन तक पंहुचाने के लिए नये भारत का नया कानून, 1 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2 भारतीय साक्ष्य बिल, 3 भारतीय न्याय संहिता कानून की एक विशेष झांकी को परेड मे शामिल कर लोगो को इन कानूनो बारे जागृत किया गया व इन कानूनो के संबन्ध मे आमजन को पम्पलेट भी बांटे गये।

इस विशेष झांकी का मुख्य उदेश्य उपरोक्त तीन नये अपराधिक कानूनो को जन-जन तक पंहुचाना हैं। जिससे देश के नागरीको को इन तीन नये कानूनो के बारे पता चल सकें व आम जनता  इन कानूनो के प्रति जागरूक बने व कानूनो बारे जानकारी हासिल कर अपने जीवन मे इस्तेमाल कर इनका फायदा उठा सकेें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *