May 18, 2024

हरियाणा में घने कोहरे और ठंड को लेकर मौसम विभाग ने 10 घंटे में तीन अलर्ट जारी किए। इससे पहले आज प्रदेश के 21 जिलों में कोहरे और कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया जा चुका है।

अधिकांश जिलों में तापमान में बदलाव के साथ ही सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है। महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। हरियाणा में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम बदलाव से अब रातें ठंडी होंगी यानी न्यूनतम तापमान नीचे जाएगा और दिन में ठंड से राहत मिलेगी यानी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावन है।

वहीं मौसम को देखते हुए शिक्षा विभाग ने नर्सरी से कक्षा तीन तक स्कूलों की छुटि्टयां 18 जनवरी तक बढ़ा दिया है।

मौसम विभाग के द्वारा रेड, ऑरेंज व येलो अलर्ट वाले जिलों में 21 जिले शामिल किए गए हैं। इनमें रेड अलर्ट वाले जिलों में अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद शामिल हैं।

वहीं ऑरेंज अलर्ट वालों में पंचकूला, युनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी शामिल हैं। रोहतक और झज्जर जिलों को यलो अलर्ट पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *