May 18, 2024

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य अमरनाथ सौदा ने इन्द्री विधानसभा क्षेत्र के गांव नौरता  में विकसित भारत यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आईटी का प्रयोग कर भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद पर रोक लगाई है। ह

रियाणा कौशल रोजगार निगम की नौकरियों में गरीबों को प्राथमिकता दी जा रही है। भाजपा सरकार का उद्देश्य पंक्ति में अंतिम स्थान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान करना है। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा मुख्य अतिथि व संकल्प यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

उन्होंने गांव को लाल डोरा मुक्त करने, पंचायत में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने जैसी उपलब्धियां पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 32 नए महिला कॉलेज खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस यात्रा को जनसंवाद के साथ जोडक़र एक अनूठा रूप दिया है।

जिससे लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। इस यात्रा के दौरान न केवल विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही बल्कि पात्र नागरिकों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। इसके अलावा लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की परिकल्पना है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र में तब्दील हो जाए। यह एक बड़ा और व्यापक अभियान है। देश के प्रत्येक नागरिक और सभी वर्ग के लोगों को इस अभियान से जुड़ना चाहिए। यदि सभी लोग इससे जुडेंगे तो निश्चित ही भविष्य में भारत वैश्विक मानचित्र पर सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र के रूप में स्थापित हो सकेगा।

अमरनाथ सौदा ने कहा कि देश की जनता को नरेंद्र मोदी की गारंटी पर पूरा विश्वास है। मोदी ने देश को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि उनके इस संकल्प को पूरा करने में हमे भी अपना योगदान देना होगा।

आज भारत की जनता ही नहीं पूरी दुनिया बडी उम्मीद भरी निगाहों से मोदी की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति के बलबूते कुछ भी किया जा सकता है। भाजपा सरकार ने जो योजनाएं बनाई हैं उसके मुताबिक लाभार्थियों को ढूंढते हैं और सामने से जाकर उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा मोदी की गारंटी वाली गाड़ी इन दिनों गांव-गांव और गली-गली जा रही है और लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में बता रही है। उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार ने भी हरियाणा प्रदेश में व्यवस्थाओं को बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

आज प्रदेश में सर्वजन हिताय की सोच से कार्य किए जा रहे है। नौकरी बिना पर्ची बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *