May 19, 2024
देश और प्रदेश में लोगों को घर बैठे-बैठे सरकारी सुविधाएं मिल रही हैं। देश से ज्यादा प्रदेश में लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विकसित भारत के तहत घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को सुनने और समस्याओं के समाधान पर काम किया है। यह बात सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल ने कही।
वे आज सुशासन दिवस पर गुड़गांव में आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा कार्य डॉक्टर और आंगनवाड़ी वर्करों ने किया है। डॉक्टरों के कार्यों के लिए उन्हें जितना सम्मानित किया जाए उतना कम है। इस अवसर पर अधिकारियों को सम्मानित करने के साथ ही आंगनवाड़ी वर्करों को मोबाइल भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मौजूद उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार ने लोगों को डोर स्टेप सुविधाओं की डिलीवरी दी है। सरकार ने अपने संकल्प को पूरा किया है। चिरायु योजना में गुड़गांव नंबर वन रहा है। प्रदेश में 2 लाख लोगों को चिरायु योजना का लाभ मिला है।
विकिपीडिया की तर्ज पर ग्रामपीडिया की शुरुआत प्रदेश में की गई है। उप मुख्यमंत्री ने सड़कों को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि चार साल में केंद्र सरकार ने नेशनल हाइवे को तेजी से विकसित किया है।
गांवों को भी बेहतर रोड कनेक्टिविटी दी गई है। यह सभी सुशासन की ही मिसाल है। आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा और चुनाव में हरियाणा में सरकार बनाने को लेकर पूछे गए सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पहले दिल्ली और पंजाब को तो बचा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *