May 12, 2024

çߊææØ·¤ ¥àææð·¤ ¥ÚUæðǸæ

पूर्व मंत्री एवं हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने प्रशासन द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए भूमि के कलेक्टर रेट बढ़ाने के प्रस्ताव की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि प्रस्तावित रेट 100 से 150 गुणा तक बढ़ाने का प्रस्ताव है, जोकि जनता के साथ सरासर अन्याय है।

पहले ही जनता महंगाई की मार झेल रही है अब इन रेटों के बढ़ने से जनता पर और अधिक भार पड़ेगा और यह वृद्धि इतनी अधिक है जिसकी मार झेलना हर व्यक्ति के बस की बात नहीं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रस्तावित कलेक्टर रेटों में की गई वृद्धि तुरंत प्रभाव से वापस ली जाए।

अरोड़ा ने कहा कि सरकार का काम जनता के कल्याण के लिए कार्य करना है परंतु वर्तमान में भाजपा-गठबंधन सरकार जनकल्याण के कार्य करने की बजाए, खजाना भरने में लगी हुई है और जनता को दोनों हाथों से लूटा जा रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रस्तावित कलेक्टर रेटों में प्रस्तावित वृद्धि वापस नहीं ली गई तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली से हर वर्ग दुखी है। सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में विफल रही है। अब कलेक्टर रेटों में वृद्धि का प्रस्ताव लाकर जले पर नमक छिड़ने का काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *