May 12, 2024

इजराइली सेना ने शुक्रवार देर रात गाजा की सबसे पुरानी ओमारी मस्जिद पर हमला किया। इससे मस्जिद का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया।

BBC के मुताबिक इस मस्जिद को 7वीं सदी में बनाया गया था। इस हमले के बाद हमास ने UNESCO से ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही है।

गाजा में अब तक 104 मस्जिदें तबाह हो चुकी हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में गाजा में करीब 310 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई।

इजराइली सेना को गाजा के एक स्कूल के क्लासरूम के नीचे सुरंगें मिली हैं। उधर, UNSC में सीजफायर का प्रस्ताव खारिज हो गया।

अमेरिका ने इसके खिलाफ शुक्रवार को वीटो का इस्तेमाल किया। दरअसल, अमेरिका का कहना है कि सीजफायर से हमास को फायदा होगा और वो हमले के लिए हथियार जुटा लेंगे। यह प्रस्ताव UAE ने पेश किया था।

इजराइली सेना शेजैया शहर में रेड कर रही थी। तभी एक स्कूल के अंदर हमास आतंकी उनसे भिड़ गए। यहां गोलीबारी के बाद सेना को क्लासरूम के नीचे सुरंगें मिलीं।

सेना का कहना है कि एक सुरंग पास बनी एक मस्जिद तक जाती है। आतंकी स्कूल और मस्जिदों से हमला कर रहे हैं। जंग में अब तक 200 से ज्यादा स्कूल-कॉलेज तबाह हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *