May 9, 2024

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कंवर पाल  के भतीजे हरीश उर्फ अगम चौधरी की शादी में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल समेत कई कैबिनेट व राज्य मंत्रियों ने यमुना नगर के अनाज मण्डी प्रताप नगर में हुए शादी समारोह में शिरकत की।

इसके अलावा सरकार के आला अधिकारियों के साथ-साथ विधायकों और वरिष्ठï भाजपा नेताओं ने शादी में पहुंचकर बधाई दी।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल के भतीजे हरीश उर्फ अगम चौधरी की शादी में राजनीतिक दिग्गजों ने बढ़ाई रौनक।

यमुनानगर के प्रताप नगर में आयोजित विवाह समारोह में  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा प्रभारी व त्रिपुरा के पूर्व सीएम विप्लव देव,भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी,विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, गृह मंत्री अनिल विज,बिजली मंत्री रणजीत चौटाला,कृषि मंत्री जेपी दलाल, पीडब्ल्यूडी मंत्री बनवारी लाल, खेल मंत्री संदीप सिंह,महिला बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, मेयर मदन चौहान,एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी, उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया, अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा, बीजेपी नेत्री बंतो कटारिया,बीजेपी नेत्री रोजी मलिक आनंद,पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज, भाजपा नेता निश्चल चौधरी, भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, भाजपा संगठन से जुड़े कई नेता समेत कई मौजूदा और पूर्व विधायक पहुंचे और कैबिनेट मंत्री को उनके भतीजे की शादी की बधाई और ढेरों शुभकामनाएं दी व भतीजे हरीश उर्फ अगम चौधरी को आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *