May 7, 2024
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के 18 नवंबर को जिला यमुनानगर में आने पर उनके स्वागत व अभिनंदन के लिए भाजपा जिला यमुनानगर ने कोर कमेटी की बैठक कर कार्यक्रमों को घोषित किया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी के स्वागत के लिए पहला कार्यक्रम कांबोज धर्मशाला रादौर, दूसरा कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल हुड्डा जगाधरी व तीसरा कार्यक्रम पक्की चौपाल, तलाकौर में तय हुए है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि जिला यमुनानगर की चारों विधानसभा सीटों जगाधरी विधानसभा, यमुनानगर विधानसभा, रादौर विधानसभा, सढौरा विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक में सफल आयोजन की कार्यकर्ताओं से चर्चा कर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने बताया कि कोर कमेटी की बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के सुझाव प्राप्त कर उन पर विचार विमर्श किया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल व विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कोर कमेटी की बैठक में अपने सुझाव व मार्गदर्शन दिया।
इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री करण देव कंबोज, भाजपा प्रदेश सचिव ईश्वर पलाका, जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, प्रदेश सहप्रवक्ता भारत भूषण जुआल , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दाताराम, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, हैप्पी खेड़ी व हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *