May 4, 2024

हरियाणा में दीपावली से पहले मौसम करवट लेने जा रहा है। कल यानी 9 नवंबर की रात को यह बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बदलाव के तहत सूबे के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 10 नवंबर को कुछ जगह बूंदाबांदी होने के आसार बने हुए हैं।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में अगले दो दिन मौसम आमतौर खुश्क रहने की संभावना है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा। 11 नवंबर से मौसम खुश्क तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट की भी संभावना बनी हुई है।

AQI में आएगा सुधार

हरियाणा में एयर क्वालिटी इंडेस (AQI) काफी खराब है। अभी हिसार और फतेहाबाद की हवा साफ नहीं हुई है। इन दोनों जिलों में हवा की गंभीर स्थिति बनी हुई है। प्रदेश के 13 जिले ऐसे हैं, जहां की हवा ज्यादा खराब की श्रेणी में हैं। वहीं 9 नवंबर की रात से मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम में बदलाव के चलते स्माग अभी प्रदेश के जिलों में कम हुआ है, जहां दो दिन पहले आठ जिलों स्माग के चलते हवा की स्थिति गंभीर श्रेणी में थी।

मंगलवार को ऐसा रहा हाल

हिसार में AQI 403 तो फतेहाबाद का एक्यूआइ 421 तक पहुंच गया है। हिसार में मंगलवार दिन में धूप खिली लेकिन स्माग ज्यादा कम नहीं हुआ। शाम के चलते स्माग के चलते आंखों में जलन होती रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 9 नवंबर की रात या 10 नवंबर से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 9 की देर रात के बाद गरज चमक व हवाएं चलने के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *