May 20, 2024

हरियाणा में आज भी बारिश के आसार बने हुए हैं। सूबे के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

इस दौरान 30 से 40 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

22 सितंबर से हो रही बूंदाबांदी के कारण दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

वहीं रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है, जिसके कारण रात में लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग की ओर से 25 सितंबर तक मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई गई है।

22 सितंबर से हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण रात में अब ठंड का एहसास होने लगा है।

आंकड़ों को यदि हम देखें तो पानीपत की रात सबसे ठंडी रही, यहां न्यूनतम तापमान 21.3 रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *