May 19, 2024

जन नायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय चौटाला ने दादरी की नई अनाजमंडी में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र की नव संकल्प रैली में अपने संबोधन के दौरान जहां छोटे भाई अभय चौटाला व इनेलो पर कटाक्ष किया वहीं कांग्रेस और भूपेंद्र हुड्‌डा पर भी जमकर बरसे।

स्पष्ट कहा कि इनेलो ने सदैव कांग्रेस का विरोध किया था, ओमप्रकाश चौटाला भी कांग्रेस के विरोध में रहे थे। वहीं आज कांग्रेस के साथ पींग बढ़ाते हुए गोद में जा बैठे। आज वे चौधरी देवीलाल के सम्मान दिवस की रैली में कह रहे की भूपेंद्र हुड्डा भी रैली में आएंगे।

वे भूपेंद्र हुड्डा का स्वागत करेंगे। कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की गोदी में बैठने की बात हमें कहते हैं और वह खुद कांग्रेस की झोली में व उनके पीठ पीछे लटकाने की बात करते हैं।

रैली में अपने संबोधन में अजय चौटाला ने अपने भाई एवं इनेलो विधायक अभय चौटाला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे कहते थे कि 75 पार के नारों वालों को यमुना पार कराएंगे। वे उन्हीं की झोली में जा बैठे हैं।

इनेलो पार्टी अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनकर अपनी बची साख भी दांव पर लगा दी है। देवीलाल जयंती पर इनेलो की रैली में भूपेंद्र हुड्‌डा को बुलाने की बात कर साबित हो गया, कौन कैसा है।

अजय चौटाला ने कांग्रेस व भूपेंद्र हुड्‌डा पर वार करते हुए कहा कि उन्होंने हर वर्ग का अपमान किया है। आज प्रदेश की जनता पूरी तरह से कांग्रेस के विरोध में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *