May 19, 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के जन संवाद कार्यक्रमों में होने वाले विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने सीधा हमला बोला है।

आप नेता अनुराग ढांडा ने जन संवाद कार्यक्रमों को जन विवाद कार्यक्रम बताया है। उन्होंने सीएम के कार्यक्रमों में आशा वर्कर्स को बोलने नहीं दिया जाता है।

किसानों को जनसंवाद से पहले ही गिरफ्तार कर लिया जाता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल जन संवाद कार्यक्रमों में केवल अपने मन की ही बात करते हैं।

अनुराग ढांडा ने वीडियो जारी कर कहा कि हरियाणा का हर वर्ग आज पीड़ित है। सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण ही हरियाणा प्रदेश आज ‘हडताल प्रदेश’ बन चुका है।

ढांडा ने कहा कि सीएम खट्‌टर किसी भी वर्ग की समस्या को सुनना नहीं चाहते हैं।

वह सिर्फ अपनी ही बात लोगों को सुनाना चाहते हैं, लेकिन अब लोगों ने सीएम की बात सुनने से इंकार कर दिया है। चुनाव में इसके नतीजे भी सामने आ जाएंगे।

आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम में सीएम के साथ उनके मंत्री भी लोगों की समस्याओं से भागने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के हिसार ​के हांसी के चैन्यत भाटला गांव में सरकार के जन संवाद कार्यक्रम में निकाय मंत्री डा कमल गुप्ता आशा वर्कर्स पर भड़क गए।

कार्यक्रम के दौरान कुछ आशा वर्कर्स अपनी लंबित मांगों को मंत्री के सामने रखने के लिए पहुंची हुई थीं। आरोप है कि आशा वर्कर की बात पूरी करने से पहले ही माइक को बंद करवा दिया।

मंत्री ने अभद्र व्यवहार किया। मंत्री के कार्यक्रम की एक वीडियो भी वायरल हुई है, जिसमें वे आशा वर्कर्स पर भड़के हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *