May 20, 2024

चंडीगढ़/समृद्धि पराशर: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में संचालित कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र के माध्यम से किसानों की समस्याओं का वर्चुअल समाधान किया जा रहा है। केंद्र की सेवाएं पूर्ण रूप से किसानों को समर्पित है। इसके शुरू होने से हरियाणा के किसान व पशुपालक घर बैठे अपनी समस्याओं का सटीक समाधान प्राप्त कर रहे हैं।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल आज हिसार कृषि विश्वविद्यालय के कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केन्द्र का दौरा कर रहे थे। उन्होंने केन्द्र में किसानों को मुहैया करवाई जा रही तमाम गतिविधियों से लेकर व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र में कृषि विशेषज्ञ फसलों में आने वाली समस्याओं को स्क्रीन पर देखकर किसानों को उस समस्या का स्टीक समाधान अवगत करवा रहे हैं। इससे किसानों के समय और खर्च की भी बचत हो रही है। इस सेवा के लिए विश्वविद्यालय के सभी विषय विशेषज्ञों की टीम वर्चुअल माध्यम से किसानों से सीधे जुडक़र उनकी समस्या का समाधान कर रही है। यह केन्द्र किसानों के लिए बहुत ही कारगर है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल को कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र के मैनेजर डॉ. जोगेंद्र सिंह ने केंद्र से संबंधित हर कार्यप्रणाली सहित किसानों को दी जा रही सुविधाओं एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *