May 7, 2024

देश भर में मानसून एडवांस स्टेज में पहुंच गया है। इस हफ्ते लगभग सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 24 घंटे में मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 19 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है।

उधर, भारी बारिश के कारण केदारनाथ या‌त्रा दिन भर के लिए रोक दी गई है। लैंड स्लाइड के 17 घंटे बाद बद्रीनाथ का रास्ता दोबारा खोल दिया गया है।

IMD मुंबई के मुताबिक शुक्रवार दोपहर तक मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है।

असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, राज्य के 4 जिलों में अभी भी 40 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

गुजरात के पंचमहल में भारी बारिश से एक फैक्ट्री की दीवार गिर गई। इस हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं, उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार को भारी बारिश की वजह से छिनका के पास लैंडस्लाइड हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *