May 18, 2024

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जनता दरबार एक जुलाई, 2023 (शनिवार) को अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लगेगा।

जनता दरबार में दोपहर केवल एक बजे तक पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को ही गृह मंत्री अनिल विज द्वारा सुना जाएगा।

गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेशभर में प्रचलित है। जनता दरबार में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर गृह मंत्री के पास पहुंचते हैं।

जनता दरबार में गृह मंत्री अनिल विज मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिशा-निर्देश देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *