September 20, 2024

दतिया में एक मिनी ट्रक नदी में गिर गया। मिनी ट्रक में करीब 54 मजदूर सवार थे। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी के शव निकाल लिए गए हैं।

इनमें 3 शव बच्चों के हैं। 12 लोग घायल हैं, इनमें से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा दुरसड़ा थाना अंतर्गत गांव बुहारा में बुधवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। ट्रक पुल पार कर रहा था, तभी बेकाबू होकर पलट गया।

कलेक्टर संजय कुमार ने बताया कि बेटी की शादी के लिए एक परिवार ग्वालियर के भेलेटी गांव से टीकमगढ़ के जतारा गांव जा रहा था।

सभी आयशर वाहन में सवार होकर मंगलवार रात को निकले थे। नदी पर नया पुल बन रहा है। आवाजाही के लिए पास ही एक रपटा बनाया गया था।

बारिश के कारण रपटे पर एक से दो फीट पानी आ गया था। ड्राइवर ने रपटा क्रॉस करने की कोशिश की।

परिवार ने मना भी किया, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। कुछ दूर जाकर ट्रक पलट गया। बता दें, आयशर वाहन ट्रांसपोर्टेशन के लिए अधिकृत नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *