May 18, 2024

हरियाणा सरकार में स्कूल शिक्षा, वन, वन्यजीव, पर्यावरण, संसदीय कार्य, हेरिटेज, पर्यटन व वन मंत्री कंवरपाल ने जिला यमुनानगर के भाजपा पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी हरियाणा द्वारा 30 मई से 30 जून तक महा संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

इसी महा संपर्क अभियान के तहत 29 जून दिन बृहस्पतिवार को देश के केंद्रीय कैबिनेट रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जगाधरी अनाज मंडी में विशाल रैली को संबोधित करेंगे। केंद्रीय कैबिनेट रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा सरकार में विभिन्न पदों पर रह कर राष्ट्रहित के महत्वपूर्ण कार्यों में योगदान दिया है, अम्बाला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जगाधरी अनाज मंडी में होने वाली इस विशाल रैली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ हरियाणा सरकार व भाजपा संगठन के बहुत से वरिष्ठ भाजपा नेतागण भी 29 जून की विशाल जगाधरी रैली में शिरकत करेंगे।

स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने भाजपा पदाधिकारियों को बताया कि आप सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन के आर्शीवाद ने वर्ष 2014 में केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार बनाई । गरीब परिवार का बेटा नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर गरीब के  घर की रसोई में गैस सिलेंडर पहुंचाया, हर गरीब के घर शौचालय बनवाया, देश को साफ सुथरा बनाने की राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम शुरू की।

बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ की मुहिम पानीपत की भूमि से शुरू कर लिंगानुपात में सुधार किया, लगातार फसलों का एमएसपी बढ़ाया। खेती व  पशुपालन को फसल बीमा, पशुधन बीमा योजना से जोखिम फ्री किया, देश मे राजमार्गों का जाल बिछाया।

स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा सबसे बड़ा काम पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी बहादुर सेना ने पाकिस्तान को उनके घर में घुसकर मारा, मोदी ने कश्मीर से धारा 370 को हटाया, राम मंदिर का निर्माण शुरू करवाया, हिन्दू धर्म की पहचान काशी और उज्जैन को भव्य बनाया।

आज अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह की गूंज ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की संसद में भी सुनाई देती है। हर घर नल से जल पहुंच रहा है। दुनिया के शक्तिशाली ग्रुप 20 का अध्यक्ष भारत है। दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *