May 5, 2024

हरियाणा कोशल विकास मिशन रिश्वतकांड मामले में आरोपी IAS विजय दहिया पर अब हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने सख्ती शुरू कर दी है।

ACB को दहिया के विदेश भागने का इनपुट मिला है। इसके बाद एसीबी की टीम ने दहिया के साथ उनकी पत्नी के पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं।

चर्चा यह भी है कि एसीबी ने यह कार्रवाई दहिया के चंडीगढ़ स्थित आवास में रेड के दौरान की।

हालांकि रेड के दौरान दहिया नहीं मिले। घर पर उनकी पत्नी और परिवार कुछ अन्य सदस्य ही मौजूद थे।

दहिया के आवास पर रेड करने वाली टीम में ACB के 10 सदस्य शामिल थे। जब रेड की गई तो AC भी बंद रखे गए।

हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि टीम के सदस्यों ने यह किया या दहिया के परिजनों ने।

रेड के दौरान दहिया की पत्नी और उनके बेटे से भी एसीबी टीम के सदस्यों ने कुछ सवाल पूछे, लेकिन उन्होंने उनका उत्तर नहीं दिया।

लगभग दो घंटे छानबीन के बाद टीम के सदस्य वापस चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *