May 18, 2024

भारतीय जनता पार्टी द्वारा केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर जगाधरी शहर में जगाधरी विधानसभा स्तरीय भाजपा संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

भाजपा के इस जगाधरी विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी, जगाधरी शहर मंडल, छछरौली मंडल व प्रतापनगर मंडल व भाजपा के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल पदाधिकारी, मंडल कार्यकारिणी व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सम्मेलन की शुरुआत स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा सहित सभी भाजपा नेताओं ने दीप प्रज्जवलित करके व वंदेमातरम से की।

स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का जगाधरी हल्के से वजूद खत्म होता जा रहा है, हर धर्म व जाति के लोग कांग्रेस पार्टी से तंग होकर व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व स्वयं उनके शिक्षा मंत्री बनने के बाद सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति से प्रभावित होकर हजारों लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं, कांग्रेस पार्टी एक डूबता जहाज है जिसमें अब कोई भी व्यक्ति बैठना नहीं चाहता क्योंकि जो भी व्यक्ति डूबते जहाज में बैठा रहता है वह भी डूब जाता है।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश की रक्षा प्रणाली बहुत ज्यादा मजबूत हुई है, पीएम मोदी के नेतृत्व में यह नया भारत देश है जो हमारे देश के दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मारता है, कश्मीर से धारा-370 व धारा 35ए को एक झटके से हटा देता है, वर्षों से लटके राफेल विमानों के आर्डर को पूरा करवाता है, दुश्मन देशों पर सर्जिकल स्ट्राइक करके उनमें भय उत्पन्न करते हैं

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह नया भारत है जिसमें भारत देश के करोड़ों नागरिकों को कोरोना वैक्सीन नि:शुल्क लगा कर उनका जीवन बचाया गया व 100 से ज्यादा देशों में कोरोना वैक्सीन को भेजकर वहां के करोड़ों नागरिकों का जीवन भी बचाया गया, पीएम नरेंद्र मोदी के वोकल फार लोकल, स्टार्ट अप अभियान से हमारे देश में नई-नई इंडस्ट्री लगी व भारत देश के लोगों को रोजगार के साथ-साथ व्यापार करने के अवसर प्राप्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *