May 4, 2024

भीषण गर्मी झेल रहे हरियाणा में आज कई जिलों में सवेरे से मौसम बदला हुआ है।

महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सिरसा व फतेहाबाद में फिलहाल 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हुई।

इस बीच प्रदेश में न्यूनतम पारा रात को 1.7 डिग्री तक बढ़ गया। अब यह सामान्य के करीब बना हुआ है।

मौसम विभाग का मानना है कि अगले दो दिन तक अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी।

यह 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि इस सबसे के बीच राहत की बात है कि प्रदेश के लोगों को अभी लू का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जिस तरह का मौसम चल रहा है, उसमें 10 व 11 जून को भी सुबह और रात के समय अंधड़ व गरज चमक देखने को मिलेगी।

10 जून से प्री मानसून के आने की संभावना है, लेकिन इसके बारे में अभी मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में इस बारे में जानकारी नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *