May 5, 2024
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी के निवास स्थान गांव खदरी जिला यमुनानगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री रत्नलाल कटारिया जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग चेयरमैन भोपाल सिंह, हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन सदस्य राजिन्द्र धीमान, कर्मचारी चयन आयोग सदस्य कंवलजीत सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, नगर निगम मेयर मदन चौहान, सरपंच गांव खदरी, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, भाजपा नेता सुशील मित्तल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरूण भान, शक्ति केन्द्र प्रमुख जयकुमार योगी, भाजयुमो जिला सचिव मुकुल खदरी, भाजपा नेता जगबीर खदरी, रजत खदरी, इंद्रजीत मित्तल, कटारिया जी के भाई सुरेश कटारिया, कटारिया के सुपुत्र चंद्रकांत कटारिया सहित बहुत से भाजपा के वरिष्ठ नेता गण व सैंकड़ों की संख्या में आमजन ने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर दिवांगत रत्न लाल कटारिया जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने स्वर्गीय रत्न लाल कटारिया जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि चांद में दाग हो सकता है लेकिन कटारिया जी में दाग नहीं हो सकता, स्वर्गीय कटारिया जी का 50 वर्षों से संघ व भाजपा से सम्बंध निस्वार्थ रहा, कटारिया जी हमेशा राष्ट्र सेवा व भाजपा पार्टी के प्रति निष्ठावान रहे, गांव खदरी में हुए सभी विकास कार्यों का श्रेय स्वर्गीय रत्न लाल कटारिया जी को है।
उन्होने बताया कि स्वर्गीय कटारिया जी ने हमेशा कार्यकर्ता को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होने ने बताया कि  स्वर्गीय कटारिया जी ने हमारे परिवार को हमेशा प्यार दुलार दिया, स्वर्गीय रत्न लाल कटारिया विधायक, मंत्री, चेयरमैन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, सांसद, संसद की विभिन्न समितियों के सदस्य, केंद्रीय मंत्री सहित बहुत से पदों पर रहे पर उन पर आज तक भी कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा ये इनकी ईमानदारी का सबसे बड़ा प्रमाण है।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि स्वर्गीय कटारिया जी के साथ उन्होंने निजी
सहायक के तौर पर दो साल काम किया व इस दौरान कटारिया जी से बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होने बताया कि  पीएम नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी , स्वर्गीय कटारिया जी को सीधा पहचानते थे व उनके कार्यों की प्रशंसा किया करते थे,  मोदी कैबिनेट का कटारिया जी चर्चित चेहरा हुआ करते थे, वह राजनीति के माहिर खिलाड़ी थे। उन्होंने युएनओ में दो बार भारत का प्रतिनिधित्व किया।
नगर निगम मेयर मदन चौहान ने कहा कि स्वर्गीय कटारिया जी के  साथ उनके पारिवारिक सम्बन्ध रहे हैं। उन्होने बताया कि  स्वर्गीय कटारिया जी हमेशा हंसमुख रहते थे, कटारिया जी ने हमेशा ईमानदारी की साफ राजनीति की व हमेशा अपने विरोधियों को भी अपनी बातचीत की कला से प्रभावित कर अपना बना लेते थे, परिवार जनों के लिए कटारिया जी का व्यवहार बहुत ही आत्मीयता वाला था। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग सदस्य कंवलजीत सैनी ने कहा कि स्वर्गीय कटारिया जी बहुत ही सरल व सीधे साधे इंसान रहे, स्वर्गीय कटारिया जी दिल्ली केंद्रीय सरकार में केंद्रीय मंत्री थे अपने आप में यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *