May 6, 2024
heavy rain in odisha

पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा में दिख रहा है। मंगलवार को पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से के कुछ जिलों में तेज बारिश हुई।

इसका असर बुधवार को भी रहेगा। उत्तर हरियाणा के 4 जिले पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र के साथ पश्चिम और दक्षिण पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद में गरज-चमक के बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

साथ ही इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

8 से 10 जून को मौसम सामान्य रहेगा। 11 जून से उत्तर हरियाणा के सभी 6 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने संभावना है।

24 घंटे के आंकड़ों को देखें तो हिसार का बालसमंद सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जींद के पेंडू पिंडरा का अधिकतम तापमान 39.9 रहा।

इसके बाद सिरसा का 39.9, महेंद्रगढ़ का 39.8, गुरुग्राम का 38.7 और रेवाड़ी का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *