May 6, 2024

हरियाणा में सूरजमुखी की खरीद MSP पर करने के लिए बवाल मच गया है। रोहतक में पुलिस-किसानों में झड़प हुई है।

वहीं करनाल में हाईवे जाम करने जा रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। किसान नेता राकेश टिकैत कुरुक्षेत्र पहुंच रहे हैं।

कल हाईवे जाम करने पर गुरनाम चढ़ूनी और दूसरे किसान नेताओं को रिहाई के लिए सरकार और प्रशासन को 11 बजे तक का अल्टीमेटम दिया था।

कुरुक्षेत्र में किसान नेशनल हाईवे-152D पर जाम लगाएंगे। इस्माइलाबाद के गांव अजरावर पर किसान इकट्‌ठा होने शुरू हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *