May 17, 2024

उद्योगपति मुकेश अंबानी एक बार फिर दादा बने हैं। उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने बेटी को जन्म दिया है।

आकाश और श्लोका दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। इससे पहले दिसंबर 2020 में उन्हें एक बेटा हुआ था, जिसका नाम पृथ्वी है।

आकाश के दोस्त धनराज नाथवानी ने अंबानी परिवार में आए नए मेहमान की जानकारी दी। धनराज राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी के बेटे हैं।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा- आकाश और श्लोका अंबानी को उनकी नन्ही राजकुमारी के आगमन पर हार्दिक बधाई। यह अनमोल आशीर्वाद आपके जीवन में अपार खुशियां और प्यार लाए।

आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। दोनों स्कूल फ्रेंड रहे हैं। उनकी स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई।

श्लोका ने अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपॉलजी की पढ़ाई की। इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से मास्टर्स की डिग्री हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *