May 17, 2024

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL) के दौरान चोटिल हुए महेंद्र सिंह धोनी की गुरुवार को घुटने की सर्जरी की गई। सर्जरी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुई है।

5वीं बार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को IPL का खिताब दिलाने वाले धोनी को टूर्नामेंट के पहले ही मैच में चोट लग गई थी।

धोनी का ऑपरेशन सुबह 8 बजे हुआ है। डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने यह ऑपरेशन किया। वो ऋषभ पंत और टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का ऑपरेशन भी चुके हैं।

धोनी गुजरात के खिलाफ IPL 2023 के पहले ही मैच में चोटिल हो गए थे। गुजरात की पारी के19वें ओवर में दीपक चाहर की गेंद को रोकने के लिए धोनी ने डाइव लगाई, जिसके बाद धोनी कराहते नजर आए।

उन्होंने तुरंत ही अपना पैर पकड़ लिया था। वह किसी तरह खड़े हो गए। कुछ देर धोनी परेशान नजर आए। उसके बाद उन्होंने विकेट कीपिंग जारी रखी।

मैच के बाद CSK के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की चोट पर अपडेट दिया। फ्लेमिंग ने कहा कि टूर्नामेंट से पहले धोनी के घुटने में दर्द हो रहा था।

उसके बाद धोनी बाद के मैचों में बाएं घुटने पर पट्टी बांधकर खेलते नजर आए थे। यही नहीं वह घुटने की चोट की वजह से बल्लेबाजी करने भी अधिकांश मैचों में निचले क्रम पर ही आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *