May 18, 2024
कुमारी शैलजा शुक्रवार को जींद में कांग्रेस के हाथ से जोड़ो हाथ अभियान के तहत कई कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रही थी उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में हालात बहुत खराब हैं। महंगाई और बेरोजगारी सारे रिकॉर्ड तोड़ गई है। हरियाणा में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है।
केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार झूठ के आधार पर बनी हुई हैं। इन दोनों सरकारों के झूठ के दिन लद चुके हैं। देश में केवल राहुल गांधी ही ऐसे नेता हैं, जो सीधे प्र प्रधानमंत्री को चुनौती देते हैं। जनता से जुड़े मुद्दों पर जितने मुखर होकर राहुल गांधी प्रधानमंत्री और उनकी सरकार का विरोध कर रहे हैं, उससे साफ है कि कांग्रेस केवल  जनता की सोचती है, जबकि केंद्र की मोदी सरकार अडानी और अंबानी जैसे बड़े उद्योगपतियों के बारे में ही सोचती है।
हरियाणा का जहां तक सवाल है तो मुख्यमंत्री हर रोज अधिकारियों के साथ साथ बैठक करने में लगे रहते हैं। जनता के बीच जाने की सीएम की हिम्मत नहीं रही है। प्रदेश को ब्यूरोक्रेसी चला रही है। कर्मचारी, मजदूर, किसान सभी आंदोलन पर हैं। उन्होंने कहा कि 2019 में भाजपा ने हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत मिली तो भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 75 पर का नारा दिया।
इसके बावजूद भाजपा को केवल 40 सीट मिली और उसने जजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई। अब हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना हुआ है। 2019 में भी कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी चुनौती दी थी और केवल 9 सीटों से कांग्रेस पीछे रह गई थी। इस बार ऐसा नहीं होगा।
कुमारी शैलजा ने दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने पर बैठी महिला पहलवानों को लेकर कहा कि इन पहलवानों ने देश का मान बढ़ाया, और केंद्र सरकार इन  महिलाओं का यौन शोषण करने वाले अपने सांसद बृज भूषण को बचाने में लगी हुई है। यह उस प्रधानमंत्री और सरकार के लिए शर्म की बात है, जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं।
उज्जवला योजना को लेकर कुमारी शैलजा ने कहा कि आज गैस सिलेंडर 1150 रुपए का हो गया है। गरीब और मध्यम वर्ग पर महंगाई की सबसे ज्यादा मार पड़ रही है। रोजगार के सारे साधन सरकार ने छीन लिए हैं। यही कारण है कि आज प्रधानमंत्री कुछ हजार नौकरियों के पत्र जारी कर रहे हैं, जबकि भाजपा ने वायदा हर साल 20 लाख  को रोजगार देने का किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *