May 1, 2024
   कुरूक्षेत्र से सांसद एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा द्वारा शुरू किये गये गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान के अन्तर्गत लोगों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नायब सिंह सैनी अम्बाला में ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यकारणी की बैठक में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल एवं सशक्त नेतृत्व में भाजपा सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए काम कर रही है।
सरकार का लक्ष्य पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उसका उत्थान करने की है। इसके लिए कार्यकर्ता एवं सभी पदाधिकारी पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए सहयोग करें।
          उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास की नीति पर चलते हुए समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवाएं पहुंचाने का सत्त प्रयास किया गया है।
कोरोना जैसी महामारी काल में प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक वैक्सीन और राशन की नि:शुल्क व्यवस्था करना, हर घर नल से जल की मुहिम, महिलाओं को गैस कनैक्शन, हर घर तक बिजली कनैक्शन, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए शौचालय जैसे अनेकों सेवा व सुरक्षा के सर्वोत्तम कार्य किये गये है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सफल कूटनीति की बदौलत भारत आज दुनिया की अग्रणी देशों की पंक्ति में खड़ा है।
      इसी प्रकार हरियाणा भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर है। हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावाना के साथ प्रदेश में एक समान विकास के कार्य करवाये गये है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ जल, सडक़, स्वावलम्बन आदि सुनिश्चित करने के लिए नई-नई पहल की गई है।
भ्रष्टाचार पर अंकूश लगाने के साथ ही योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरीयां दी गई है। चिरायु-आयुष्मान भारत योजना-पात्र अंत्योदय परिवारों को 5 लाख रूपये तक सालाना मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *