April 20, 2024

पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार आज 28 मार्च 2023 को सैनिक फायरिंग रेंज कांवला जण्डली अम्बाला शहर में अम्बाला के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने किसी भी आपात स्थिति में जानमाल की सुरक्षा हेतू आधुनिक हथियारों के चलाने का अभ्यास किया। पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने स्वयँ मौके पर पहुँच कर फायरिंग रेंज पर आधुनिक हथियारों के चलाने का अभ्यास करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का उचित मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री दीपक कुमार भा0पु0से0, उप-पुलिस अधीक्षक नारायणगढ श्री आदर्शदीप सिहँ, उप-पुलिस अधीक्षक बराड़ा श्री रजनीश शर्मा, उप-पुलिस अधीक्षक अम्बाला छावनी श्री अनिल कुमार, उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अम्बाला श्री रमेश कुमार, उप-पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जोगिन्द्र शर्मा व लगभग 34 अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने आधुनिक हथियारों के चलाने का अभ्यास किया।

पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा ने आधुनिक हथियारों के चलाने के लिए किए गए अभ्यास के दौरान बेहतर निशानेबाजी (प्रदर्शन) करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबन्धक थाना, निरीक्षक सी0आई0ए0, प्रबन्धक पुलिस लाईन व चैकीं ईन्चार्ज को निर्देश दिए कि वह समय-समय पर अपने अधीन तैनात सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को आधुनिक हथियारों के चलाने का अभ्यास करवाने के जिम्मेवार होंगे जिससे आपात स्थिति में जानमाल की सुरक्षा करते समय किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *