May 20, 2024

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का बुधवार को 66 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके दोस्त और सहकर्मी अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर उनके निधन की खबर की पुष्टि की।

सतीश कौशिक का एनसीआर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका शव गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में है और पोस्टमॉर्टम के बाद मुंबई लाया जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मशहूर फ़िल्म निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक के हृदयगति रूकने से हुए असामयिक निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रभु उनको श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

अपने बेमिसाल अभिनय और निर्देशन के लिए सतीश कौशिक हमेशा याद रहेंगे। सतीश कौशिक हरियाणा के महेंद्रगढ़ ज़िले से संबंध रखते थे। सतीश कौशिक हरियाणा फ़िल्म प्रमोशन बोर्ड के चेयरमैन थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *