November 17, 2026
17 nov 2
  • किसानों का सम्मान, देश का सम्मान

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  देश के कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रगतिशील किसानों के लिए एक गौरवपूर्ण अवसर सामने आया। India Today Group द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पद्मश्री सुल्तान सिंह जी सहित कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे 13 किसानों से संवाद किया।इस दौरान प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने किसानों की उपलब्धियों, उनके अनुभवों और कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों के बारे में बातचीत की। उन्होंने सभी किसानों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए समाज के लिए और बेहतर कार्य करने तथा देश के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बनने का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री के साथ संवाद का यह अवसर किसानों के लिए गर्व और उत्साह का विषय रहा। कृषि के क्षेत्र में मेहनत, लगन और नए प्रयोगों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाने वाले इन किसानों की उपलब्धियां देश के लाखों किसानों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

Aaj Tak के Kisan Tak चैनल का विशेष आभार, जो देश के प्रगतिशील किसानों की मेहनत, उपलब्धियों और प्रेरणादायक कहानियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर रहा है

इस विशेष पहल के लिए India Today Group और Aaj Tak के Kisan Tak चैनल का विशेष आभार, जो देश के प्रगतिशील किसानों की मेहनत, उपलब्धियों और प्रेरणादायक कहानियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर रहा है। ऐसे आयोजनों से कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को पहचान मिलती है और उनकी सफलता की कहानियां दूसरे किसानों तक पहुंचती हैं।

किसान केवल देश की खाद्य सुरक्षा की रीढ़ ही नहीं, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण विकास के महत्वपूर्ण आधार भी हैं। उनके परिश्रम, नवाचार और समर्पण से ही कृषि क्षेत्र निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हो रहा है।