May 20, 2024

आपसी भाई-चारे एवं पे्रम के महापर्व होली के अवसर पर आज विधायक असीम गोयल की अध्यक्षता में नई अनाज मंडी अम्बाला शहर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंजाबी गायक सुरजीत खान ने अपने पंजाबी गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध करने का काम किया गया। इस अवसर पर विधायक असीम गोयल ने पंजाबी गायक सुरजीत खान व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली (पुष्प वर्षा) व रंग लगाकर होली पर्व को मनाने का कार्य किया।
इस मौके पर विधायक असीम गोयल ने होली पर्व की सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह होली का पर्व आपके जीवन को खुशियों से भर दें और दूसरे के जीवन में भी खुशियां लाए, सभी के जीवन में आनन्द और प्रेम के रंग सराबोर कर दें। उन्होंने कहा कि कार्यकत्र्ता पार्टी की रीढ की हड्डी होती है और कार्यकत्र्ताओं के साथ आज इस होली के पर्व को मनाने का काम किया गया हैं। उन्होंने यह भी कहा कि होली का त्योहार भगद प्रलार्द से शुरू हुआ था। होली के पर्व से पहले होलिका दहन भी होता हैं। यानि जो भी बैर, दुश्मनी या अन्य कुरूतियां हैं उन्हें जला देना चाहिए।  हमें भी इस पर्व पर अपने जीवन रूपी जो भी बुरी कुरूतियां है उसे जला देना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि पंजाबी गायक सुरजीत खान ने आज होली मिलन समारोह में अपने पंजाबी गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध किया गया हैं। उनके पंजाबी गीतों की विदेशों में भी धाक है। उन्होनें पंजाबियों का नाम उंचा करने का काम किया हैं। वर्ष 2004 में गांव नन्यौला में उनका एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, 19 साल बाद यहां पर जो कार्यक्रम किया गया हैं उसमें सुरजीत खान का वहीं जोश व अदांज नजर आता है जो पहले था। उनके हर एक गाने के बोल में एक संदेश भी हैं। भगवान उनकी गायकी को इसी प्रकार तरक्की बक्शे, इसकी वे प्रभु से कामना भी करते हैं।
इस अवसर पर जहंा पंजाबी गायक सुरजीत खान ने अपने गीतों से सभी को झुमने पर मजबूर कर दिया वहीं सुखदेव मख्नी सांउड की बेहतर प्रस्तुति भी कार्यक्रम का आकर्षण रही। विधायक ने कहा कि सुखदेव मख्नी सांउड इलाके की शान है और पंजाबी गायक सुरजीत खान ने यहां पर बेहतर प्रस्तुति देते हुए सभी को मंत्रमुग्ध करने का काम किया गया हैं। इस मौके पर कार्यकत्र्ता एक दूसरे को रंग लगाकर व फूलों की होली के साथ पंजाबी गीतों पर थिरकते नजर आए, एक दूसरे के साथ इस त्यौहार को मनाकर आपसी भाई-चारे का संदेश दिया जा रहा था। कार्यकत्र्ताओं ने भी विधायक द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन कर इस पर्व को एक साथ मनाने की जमकर सराहना की। उन्होंने भी कहा कि त्यौहारों को आपस में मनाकर भाई-चारा मजबूत होता है और भाई-चारा मजबूत होने से देश व प्रदेश उन्नति की ओर अग्रसर होता हैं।
बॉक्स:- इस मौके पर विधायक असीम गोयल ने मीडिया कर्मियों को भी होली पर्व की बधाई देते हुए उनके  जीवन में भी खुशियां व उमंग आए इसके लिए प्रभु से कामना की। उन्होनं मीडिया गैलरी में बैठकर मीडियां प्रतिनिधियों के साथ पंजाबी गायक सुरजीत खान के गीतों का आनन्द लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *