June 27, 2026
Sandeep Singh sports

मंत्री संदीप सिंह पर जूनियर महिला कोच की ओर से लगाए गए यौन शोषण के मामले की जांच के लिए चंडीगढ़ पुलिस की SIT टीम हरियाणा सिविल सचिवालय पहुंची। जहां उसने डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला और होम मिनिस्टर अनिल विज के स्टाफ से पूछताछ की।

SIT ने स्टाफ से पूछा कि जूनियर महिला कोच के द्वारा मदद के लिए फोन किए गए थे? जांच का यह ब्योरा SIT लिखित तौर पर अपनी चार्जशीट में शामिल करेगी।

जूनियर महिला कोच के फोन कॉल्स के रिकॉर्ड की जांच में यह खुलासा हुआ है कि उसने मदद के लिए डिप्टी CM और गृहमंत्री के ऑफिस में कई बार फोन किए। महिला कोच ने अपनी शिकायत में भी इस बात का जिक्र किया है।

इस खुलासे के बाद SIT ने दोनों मंत्रियों के दफ्तरों से बातचीत का लिखित जवाब मांगा था, जिसमें उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के स्टाफ की ओर से लिखित में यह जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *