May 2, 2024

हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में एक और नियुक्ति की गई। HPS हितेश यादव को मुख्यमंत्री के ADC (टूर) की जिम्मेदारी दी गई।

हितेश इससे पहले भिवानी जिले के ASP के पद पर तैनात थे। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल की ओर से उनकी तैनाती को लेकर देर रात ऑर्डर जारी किए गए।

हरियाणा CMO में यह नियुक्ति गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय के आदेश पर की गई है। हरियाणा के नारनौल के रहने वाले हितेश यादव डॉक्टर भी हैं। हितेश से अपनी पढ़ाई मेडिकल लाइन से शुरू की।

इसके बाद वह HPS की तैयारियों में जुट गए और 2011 में उन्हें सफलता मिल गई। उनकी पत्नी पंखुड़ी कुमारी भी HPS अधिकारी हैं। 2021 में हरियाणा सरकार ने दोनों पति पत्नी को प्रमोशन देकर ASP पद पर नियुक्त हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *