May 15, 2024

विधायक ने अम्बाला के स्टेडियम पुल में स्वीमिंग पुल का काम शुरू हो चुका है और इस स्टेडियम में हॉकी के लिए ट्रफ और सिंथैटिक ट्रेक लगाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की सुविधा शाहाबाद के स्टेडियम में है उसी प्रकार की हॉकी खेलने के लिए सुविधाएं अम्बाला के स्टेडियम में भी उपलब्ध करवाई जाए।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि होटलों और मैरिज पैलेस तथा बैंकवेट हॉल जैसे प्रतिष्ठानों को वाटर रिर्सोस विभाग, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड तथा गारबेज टैक्स नगर निगम द्वारा एनजीटी के नियमों का हवाला देकर  बार नोटिस दिये जा रहे है। इनसे हजारों लोग जुडे हुए है। इसके लिए कोई कॉमन पॉलसी बनाकर इन्हें राहत दी जाए।

उन्होंने कहा कि अम्बाला में वॉटर लेबल बहुत ऊंचा है और सैक्टर में कटे हुए है/बीएएस है वहां पर प्रोविजन है कि बेसमेंट बना सकते है लेकिन अम्बाला में बेसमेंट बनाना सम्भव नहीं है। इसलिए सरकार उन्हें एक ऊपर फ्लोर बनाने की अनुमति प्रदान करें। इससे भी हजारों लोग इस समस्या से जूझ रहे है। उन्हे राहत मिलेगी।

विधायक ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सरकार ने अम्बाला में मुख्यमंत्री जी ने आईएमटी की घोषणा की हुई है। जिसके लिए 1200 एकड़ ई भूमि पोर्टल पर चढवा दी गई है। जिन लोगों ने जमीन की पेशकश की है उनसे नेगोसिएशन करके जल्द से जल्द एमआईटी को मूर्त रूप दिया जाए।

हरियाणा का सबसे पुराना मिल्क प्लांट अम्बाला शहर में है। इसके लिए भी ई भूमि पोर्टल पर कुछ किसानो ने जमीन की पेशकश की है। एक उन्नत किस्म का प्लांट स्थापित किया जाए। जोकि 5 लाख लीटर दूध रोज कैडर कर सके। अम्बाला की सैंटर जेल लगभग 150 साल पुरानी है जो पूरी तरह से रिहायशी एरिया में आ चुकी है। उसके लिए ई भूमि पोर्टल पर 145 एकड़ जमीन इच्छुक किसानों ने बेचने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *