April 27, 2024

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बतौर वित्त मंत्री आज अपना चौथा बजट पेश करेंगे। उनका यह बजट मिशन 2024 पर फोकस होगा।

मुख्यमंत्री इस बजट में आमजन को राहत देने वाले हैं।

वह इस बजट में यूथ, महिलाओं को रोजगार के समान अवसर देकर खुश करने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही हरियाणा की रीढ़ कहे जाने वाले किसान और उद्यमियों को भी राहत देंगे।

प्री बजट बैठकों के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संकेत दे चुके हैं कि राज्य का बजट कल्याणकारी और हर वर्ग के लिए अच्छा होगा।

मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि सभी विभागों से आए फीडबैक के बाद बजट के लिए रोडमैप तैयार किया गया और सरकार इसी के आधार पर आगे बढ़ेगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री का 2023-24 का बजट 1.90 लाख करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। 2022-23 का बजट 1.77 लाख करोड़ का था, साल 2021-22 के 1.53 लाख करोड़ से 15.6 प्रतिशत अधिक था।

चूंकि आजादी के 75 साल पूरे हाे चुके हैं। केंद्र सहित भाजपा शासित सभी राज्य अमृत काल महोत्सव मना रहे हैं, ऐसे में हरियाणा में भी मनोहर बजट में सभी को साध कर चलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *