April 20, 2025
IMG-20221129-WA0100
हरियाणा सरकार में शिक्षा वन व पर्यटन मंत्री कंवरपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनके जगाधरी स्थित निवास पर जर्मनी में भारतीय मूल के सांसद राहुल कंबोज ने शिष्टाचार मुलाकात की। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने जर्मन संसद राहुल कंबोज का फूल को बुके भेंट कर व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। जर्मन सांसद राहुल कंबोज ने शिक्षा मंत्री कंवरपाल से वार्तालाप करते हुए उन्हें जर्मन संसद की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी व उनसे हरियाणा व भारतीय संसद व विधानसभा प्रक्रिया की जानकारी ली।
शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि यह सभी भारत वासियों के लिए यह गौरव का क्षण है कि भारतीय मूल और वह भी हरियाणा से संबंधित राहुल कंबोज ने जर्मन में सांसद बनकर पूरे हरियाणा सहित पूरे भारत का नाम रोशन किया है इसके लिए वह उन्हें बधाई देते हैं। दोनों नेताओं के मध्य कई अन्य विषयों पर भी सकारात्मक विचार विमर्श हुआ। उन्होंने जर्मन सांसद राहुल काम्बोज के उज्जवल भविष्य की कामना की। जर्मन सांसद राहुल काम्बोज ने शिक्षा मंत्री कंवरपाल का सहयोग व सम्मान  देने के लिए धन्यवाद किया।
इस दौरान भाजपा युवा नेता  निश्चल चौधरी, पूर्व पार्षद लक्ष्मण,रविंद्र जगाधरी,शिवकुमार काम्बोज,मनोज मास्टर, जतिन काम्बोज, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *