 
                पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के कुशल मार्गदर्शन एवम उचित दिशा-निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने के लिए तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान के दौरान
02 नवम्बर 2022 को सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए हरि पैलेस अम्बाला शहर के पास से नाकाबन्दी के दौरान
आरोपी रामोतार पुत्र चन्द्रपाल निवासी गावँ कोठा थाना अलापुर जिला बदायू उत्तरप्रदेश को 01 किलो 150 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मुकदमा नम्बर 581 दिनांक 02 नवम्बर 2022 एन0डी0पी0एस0 एक्ट की धारा 18-61-1985 के अन्र्तगत मामला दर्ज किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 05 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया जिससे कि अनुसंधान के दौरान आगामी कार्यवाही की जा सके।
02 नवम्बर 2022 को सी0आई0ए0-1 अम्बाला की पुलिस टीम द्वारा अपराधों की रोकथाम व अपराधियों को पकड़ने के कालका चैंक के पास गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान मुखबर खास ने सूचना दी कि आरोपी उत्तरप्रदेश से भारी मात्रा में अफीम लाकर अम्बाला में नशा तस्करी करने का कार्य करता है और आज आरोपी अम्बाला शहर क्षेत्र में अफीम सप्लाई करने का कार्य करेगा। प्राप्त सूचना के आधार पर सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला शहर क्षेत्र जी0टी0 रोड़ टी-प्वायंट हरि पैलेस के पास नाकाबन्दी की। नाकाबंदी के दौरान डेहा कालोनी अम्बाला शहर की ओर से पैदल आ रहे आरोपी के पीठू बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 01 किलो 150 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान रामोतार पुत्र चन्द्रपाल निवासी गावँ कोठा थाना अलापुर जिला बदायु उत्तरप्रदेश के रुप में हुई।
आरोपी के अपराधिक रिकार्ड का पता लगाने के लिए उसके पैतृक गावँ से सम्बन्धित थाना में पत्राचार के माध्यम से पता किया जाएगा। अम्बाला में आरोपी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के कुशल मार्गदर्शन एवम सही दिशा-निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 01 जनवरी 2022 से 02 नवम्बर 2022 तक विशेष कामयाबी हासिल करते हुए 113 मामले दर्ज कर 137 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसेः-
04 किलो 94 ग्राम 790 मिलीग्राम हैरोइन
15 किलो अफीम (कुल 15 किलो 09 ग्राम 67 मिली ग्राम)
03 क्विंटल 82 किलो 772 ग्राम चूरापोस्त
07 किलो 911 ग्राम गांजा
223 ग्राम चरस
64669 नशीली गोलियँा
9824 नशीले कैप्सूलज
1950 नशीले इन्जैक्शन
 
                             
                             
                             
                             
                            