April 21, 2025
khattar mann

चंडीगढ़ के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भगत सिंह के नाम की सहमति बनाने के बाद हरियाणा और पंजाब ने एसवाईएल नहर निर्माण का मसला सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों को मिल बैठकर एसवाईएल के विवाद का सर्वसम्मत समाधान निकालने के निर्देश दिए थे।

इसकी समय सीमा 15 अक्टूबर को पूरी हो रही है, लेकिन एक दिन पहले ही दोनों राज्य आप में मिल बैठने पर राजी हो गए हैं। हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री 14 अक्टूबर को चंडीगढ़ में मिलेंगे और एसवाईएल नहर के मसले का समाधान खोजने का प्रयास करेंगे।

ऐसा पहली बार होगा, जब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एसवाईएल नहर निर्माण के मसले पर बातचीत करने वाले हैं। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक 14 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे से होगी, जिसमें दोनों राज्यों के कानूनविद और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *