April 21, 2025
02
भाजपा यमुनानगर जिला परिषद का चुनाव लड़ेगी कमल के फूल के निशान पर यह जानकारी प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने दी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर की बैठक का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय जगाधरी में हुआ बैठक में भाजपा संगठन मंत्री रविंद्र राजू, शिक्षा मंत्री कंवरपाल, भाजपा जिला प्रभारी धूमनसिंह किरमिच, विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ.संजय शर्मा, नगर निगम मेयर मदन चौहान, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि भाजपा जिला परिषद यमुनानगर के सभी 18 वार्डो का चुनाव पार्टी सिंबल पर लडेगी। पार्टी में आम सहमति बनी कि जिला परिषद के सभी 18 वार्डो पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के उम्मीदवार के चयन के लिए भाजपा के टिकट लिए इच्छुक उम्मीदवार 10 अक्तूबर तक जिला अध्यक्ष को अपना आवेदन भेज सकते है, आवेदन आने के बाद भाजपा पार्टी बैठक में उम्मीदवारों का चयन करेगी।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉक्टर संजय शर्मा ने कहा कि पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति पद का चुनाव प्रदेश भाजपा के निर्णय के अनुसार पार्टी सिंबल पर नहीं लड़ेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश संगठन के निर्णय अनुसार जिला परिषद चुनाव चिन्ह पर लडऩे का निर्णय जिला इकाइयों पर छोड़ा गया था जिसके अंतर्गत आज जिला यमुनानगर की बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव चिन्ह पर चूनाव लडने का फैसला लिया गया।
डॉक्टर संजय शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का आज हर क्षेत्र में व्यापक रूप से जनाधार है चाहे वह शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण क्षेत्र हो, यमुनानगर जिला परिषद में कुल 18 वार्ड हैं जिनमें से 9 सीटों पर भाजपा महिला उम्मीदवार उतारेगी। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाओं को बराबर का प्रतिनिधित्व दिया जाता है। महिलाओं के सम्मान में भाजपा सरकार व भाजपा संगठन ने कई नीतियों व योजनाओं को लागू किया है जिससे महिलाओं के मान सम्मान में वृद्धि हो रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि भाजपा जिला संगठन चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है, प्रदेश भाजपा संगठन के निर्दशानुसार चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। भाजपा जिला संगठन, जिला परिषद, ब्लॉक समिति, पंच, सरपंच सभी चुनावों में भारी जीत दर्ज करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *