April 21, 2025
khattar dadri

हिसार जिले की आदमपुर सीट का उपचुनाव सत्‍ताधारी भाजपा और विपक्ष कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्‍ठा का प्रश्‍न बन गया है। यह उपुचनाव भाजपा के साथ-साथ कुलदीप बिश्‍नोई के लिए बेहद अहम है। ऐसे में भाजपा उपचुनाव में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

यह‍ी कारण है कि दुबई से लौटने के बाद मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल व त्रिपुरा से लौटे हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ चुनाव तैयारियों में जुट गए हैं।

गुरुग्राम में बनने वाले ग्लोबल सिटी के लिए निवेशकों को आमंत्रित करने दुबई गए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मंगलवार की रात को स्वदेश लौट आए हैं।

भाजपा के नए प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य बिप्लब कुमार देब के बुलावे पर एक भक्ति कार्यक्रम में शामिल होने त्रिपुरा गए हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी अपने तीनों महामंत्रियों के साथ वापस आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *